16जेएनडी12: नरवाना में तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान । स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना रविवार को 1306 वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता बलदेव सिंह ढाकल और मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने संभाला।
कार्यक्रम में सतबीर सिंह चौपड़ा ने करतार सिंह सराभा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि सराभा ने मात्र 15 वर्ष की आयु में गदर आंदोलन में कदम रखा था। 24 मई 1896 को लुधियाना के गांव सराभा में जन्मे इस वीर को 16 नवंबर 1915 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि सराभा, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक, रोशन लाल, रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों की कुर्बानियां आज के दौर में कहीं हाशिये पर डाल दी गई हैं। चोपड़ा ने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि देश के 80 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसान की फसल और उसकी नस्ल दोनों ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं और अस्तित्व बचाना चुनौती बन गया है।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी12: नरवाना में तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान । स्रोत किसान।