फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विवाह शगुन योजना के तहत मिलेगी 51 हजार की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली शगुन राशि में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

अब पिछड़ा वर्ग परिवार को विवाह के अवसर पर कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले यह राशि 41 हजार रुपये थी। एक लाख 80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले हजारों पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। पिछड़े वर्ग के परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए कन्यादान स्वरूप आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए विवाह के छह महीने के भीतर विवाह पंजीकरण कराना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें