फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम की अगुवाई में विकास के पथ पर बढ़ रहा है प्रदेश

Mon, 12 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी20 : विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुनते हुए। स्रोत कार्यकर्त
विज्ञापन
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के सत्ता में आने के बाद अब से पहले जो भेदभाव की राजनीति होती थी उस राजनीति का खात्मा हुआ है। अब पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। पहले की सरकारों में एक जिला परिषद की तरह एक जिले में ही विकास, रोजगार होता था। विधायक ने अपने आवास पर आमजन की समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरियों की लिस्ट जारी होने से पहले ही अखबारों की हेडलाइन बन जाती थी। ऐसी व्यवस्था से पात्र युवा नौकरी से वंचित रह जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस व्यवस्था को बदलने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आज हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची के गरीब परिवार का युवा मेरिट के आधार पर एचसीएस भर्ती हो रहा है।
विज्ञापन

अब किसी भी युवा को नौकरी के लिए किसी की सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ती। युवाओं को मेरिट के आधार पर खर्ची-पर्ची के बिना नौकरी का यह अधिकार वर्तमान सरकार ने उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें