17जेएनडी27: हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया अश्मिता रग्बी लीग (नॉर्थ जोन) के पहले दिन हरियाणा की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
हरियाणा की अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग की टीमों ने अपने पूल में विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अंडर-15 टीम का क्लीन स्वीप हरियाणा की अंडर-15 लड़कियों की टीम ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए पहले दिन के तीनों मैच जीते। टीम ने जम्मू-कश्मीर को 15-0 के अंतर से शिकस्त दी।
वहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ भी 15-0 से जीत दर्ज की। अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब को 27-0 के बड़े अंतर से रौंदकर टीम पूल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। अंडर-18 और सीनियर वर्ग:अंडर-18 वर्ग में भी हरियाणा का जलवा रहा। पहले मैच में उत्तर प्रदेश को 10-0 और दूसरे मैच में पंजाब को 10-0 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
वहीं सीनियर वर्ग में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 10-0 से हराया लेकिन दिल्ली के खिलाफ कड़े संघर्ष में 20-12 से हार का सामना करना पड़ा। सीनियर वर्ग में पंजाब और हरियाणा का मुकाबला 5-5 की बराबरी पर रहा। अब सभी की निगाहें कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हरियाणा की अंडर-15 और अंडर-18 टीमें फाइनल की दावेदारी पेश करेंगी।