फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
अपनी मां तथा बहन के साथ नितिन तथा आयुष की फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर सोमवार रात को शुगर मिल के पास पशु के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के बाद कार दूसरी साइड चली गई, जिसमें जींद से नरवाना जा रही पिकअप टकरा गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने मृत के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत सिनेमा के पास स्थित वेद नगर निवासी नितिन छाबड़ा (29) तथा उसका छोटा भाई आयुष छाबड़ा (22) किसी कार्य से उचाना गए हुए थे। सोमावर की रात आठ बजे जब वे घर लौट रहे थे तो शुगर मिल के पास अचानक कार के सामने पशु आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटी हुई डिवाइडर के उस पार चली गई। इस दौरान जींद से नरवाना की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी कार से टकरा गई। टकराने के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर भी छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कार में फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मृतक के चचेरे भाई अशोक छाबड़ा की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
नितिन बेंगलुरु में करता था काम
नितिन बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। लॉकडाउन के चलते वह घर आया हुआ था। उसका छोटा भाई आयुष पशुओं का व्यापार करने वाले पिता कृष्णलाल के कार्य में हाथ बंटाता था। दोनों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपनी बड़ी बहन पूजा की कुछ वर्ष पहले शादी की थी। पूजा दिल्ली की निजी कंपनी में कार्य करती है। वह फिलहाल जींद में ही अपने भाइयों के पास आई हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नितिन के लिए लड़की देखने जाना था परिवार
चार दिन पहले ही नितिन की शादी की चर्चा घर में चली थी। रविवार को बहन भी घर आ चुकी थी। मंगलवार को नितिन की शादी के लिए लड़की देखने के लिए परिवार पानीपत जाने वाला था। नितिन को अब परिवार की जिम्मेदारी संभालनी थी। उसके माता-पिता बुजुर्ग हो चुके हैं और अब वे नितिन की शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें