रामराये के नजदीक सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला के गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि नारनौद निवासी कश्मीरी रविवार शाम को अपनी पत्नी ज्योति को मायके में मिलवाने के लिए भिवानी रोड पर गया था। जब वह रामराये के नजदीक पहुंचा तो सड़क पर बनाया गया ब्रेकर नहीं दिखाई दिया। ब्रेकर की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी कश्मीरी की पत्नी ज्योति उछलकर नीचे गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।