फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में हुआ उमंग ए रंग कला उत्सव का आयोजन

विज्ञापन
07जेएनडी26: भाषण देते हुए प्रतिभागी छात्रा। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में दो दिवसीय उमंग ए रंग कला उत्सव का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने किया। यह कार्यक्रम युवा कल्याण व सांस्कृतिक विभाग ने करवाया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने प्रतिभागियों को कहा कि यह उत्सव आयोजन ही नहीं, बल्कि रंगों, कल्पनाओं और अभिनय का जश्न होता है, जो आत्मा को आनंद की दुनिया की तरफ लेकर जाता है। यह मंच अपनी प्रतिभा, संस्कृति और अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने का मंच है, जो प्रतिभागियों की रचनात्मकता को प्रकट करता है।
युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक संयोजक जगबीर दूहन ने प्रतियोगिताओं के परिणाम में बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमए फाइनल की मोनिका प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अमीषा ने प्रथम, वाद्य यंत्र वादन में बीए प्रथम वर्ष के कमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर उषा शर्मा, कीर्ति बेनीवाल, राजेश कुमार, रेणु बाला, डॉ. रविंद्र राही, व सुल्तान सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें