06जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
जींद। उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिले भर के सभी 17 कॉलेजों में साढ़े 11 हजार सीटों पर सात मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी जो 31 मई तक चलेगी। विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी सात मई से एक जून तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद दो जून को आपत्तियों या त्रुटियों वाले आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन नौ मई से छह जून तक किया जाएगा। वहीं आठ जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
पहले चरण की मेरिट लिस्ट 10 जून को (प्रोविजनल) और 11 जून को (फाइनल) जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 16 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट (प्रोविजनल) और 17 जून को फाइनल लिस्ट जारी होगी।
दूसरे राउंड की फीस जमा कराने की तिथि 18 जून से 22 जून तक निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। 25 जून को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। इससे नए आवेदन और फॉर्म में संशोधन किया जा सके। 26 जून से दो जुलाई तक लेट फीस के साथ काउंसिलिंग जारी रहेगी जबकि तीन जुलाई से 10 जुलाई तक अतिरिक्त लेट फीस के साथ प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
वर्जन
दाखिले के लिए सभी विद्यार्थियों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर दस्तावेजों की सही जानकारी भरें ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद
06जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।