फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
06जेएनडी11: संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में फायर सिलिंडर के प्रयोग की जानकारी द
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं अग्निशामक यंत्रों के उपयोग को लेकर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव के उपायों व आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा मानकों की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक जतिन (रसायन विभाग) ने अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के फायर के कार्य करने के वैज्ञानिक सिद्धांतों और रासायनिक प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन

साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन कर यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार तुरंत और सही तरीके से इन उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने भी अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर अभ्यास किया जिससे उन्हें वास्तविक स्थिति से निपटने का अनुभव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें