फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना का मुख्य रजबाहा रोड अंधेरे में डूबा

Thu, 19 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी28-अंधेरे में डूबा रजबाहा रोड पर वाहन के आवागमन के दौरान नजर आती रोशनी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना शहर का प्रमुख रजबाहा रोड इन दिनों अंधेरे में डूबा हुआ है। यहां लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। रजबाहा रोड शहर का सबसे व्यस्त रोड है। यहां दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। सुबह-शाम सैर करने वालों का यह रोड पसंदीदा स्थल भी है। शहर में पार्क नहीं होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं यहीं टहलने आते हैं।
विज्ञापन

विक्रम, सुभाष और जगमहेंद्र ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की खराबी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पूरा रोड अंधकारमय हो जाता है। इससे सैर करने वालों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
नागरिकों ने कई बार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग की है। अब वे विधायक देवेंद्र अत्री से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाएंगे। विधायक अत्री ने आश्वासन दिया है कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
काफी दिन से है लाइटें खराब
रजबाहा रोड शहर का प्रमुख रोड है। यहां से आवागमन अधिक होता है। काफी दिनों से लाइटें खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइटों को ठीक करवाया जाए ताकि किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं को।
शिव गोयल।
बॉक्स
सैर को जाने वाले लोग परेशान
शहर में पार्क नहीं होने से रजबाहा रोड पर सुबह और शाम शहर के लोग सैर को जाते हैं। लाइटें खराब होने से अंधेरा रोड पर रहता है। ऐसे में हादसा होने का डर रहता है।
सतबीर काकड़ौद।

हादसा होने का रहता है डर
रजबाहा रोड पर काफी समय से लाइटें खराब है ऐसे में यहां हादसा होने का डर बना हुआ है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
प्रिंस गोयल।
बॉक्स
कई बार कर चुके हैं मांग
लाइटें खराब है, जिनको ठीक करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। सुबह-शाम सैर को रोड पर जाने के दौरान यहां अंधेरा लाइटें खराब होने से रहता है।
गोवर्धन।

19जेएनडी28-अंधेरे में डूबा रजबाहा रोड पर वाहन के आवागमन के दौरान नजर आती रोशनी। संवाद

19जेएनडी28-अंधेरे में डूबा रजबाहा रोड पर वाहन के आवागमन के दौरान नजर आती रोशनी। संवाद

19जेएनडी28-अंधेरे में डूबा रजबाहा रोड पर वाहन के आवागमन के दौरान नजर आती रोशनी। संवाद

19जेएनडी28-अंधेरे में डूबा रजबाहा रोड पर वाहन के आवागमन के दौरान नजर आती रोशनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें