फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में उचाना की सबसे अधिक भागीदारी हो : ओपी लाठर

Tue, 18 Nov 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी33-जेजेपी कार्यालय में हुई बैठक में पहुंचे कार्यकर्ता। स्रोत: कार्यकर्ता - फोटो : जिला अस्पताल के पास जाम के बीच फंसी एंबुलेंस व शव वाहन।
विज्ञापन
उचाना। सात दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस पर होने वाली जुलाना रैली को लेकर रजबाहा रोड स्थिति जेजेपी कार्यालय में बैठक हुई। हलका रैली प्रभारी ओपी लाठर रैली में उचाना की सबसे अधिक भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

लाठर ने कहा कि उचाना हलका पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का हलका है।पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण देने का काम करें। रैली में उचाना हलके की भागीदारी सबसे अधिक होनी चाहिए। प्रदेश भर की नजर उचाना पर रहेगी। उचाना हलका जुलाना के नजदीक का हलका है।
उन्होंने कहा कि उचाना हलके में जो विकास हुआ वो दुष्यंत चौटाला की देन है। सरकार का हिस्सा होते हुए काफी ऐसे प्रोजक्टों को मंजूरी दिलाने के साथ-साथ शिलान्यास किया जिस पर काम अब हो रहा है। हलके के लोग जानते है कि उचाना का विकास किसकी देन है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लोगों की सुनवाई करने वाला दुष्यंत चौटाला था। आज हर वर्ग परेशान है। किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी। बेरोजगार बढ़ रही है बेरोजगारी बढ़ने से अपराध बढ़ रहा है।
इस अवसर पर नसीब घसो, ज्ञानी तारखा, बलराज श्योकंद, धोला गुरुकुल खेड़ा, बलवान थुआ, बलदेव मंगलपुर, रामस्वरूप काकड़ोद, बलदेव मंगलपुर, राजबीर अलेवा, बलजीत श्योकंद मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखा, अनिल धंतेड़ी, हलकाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें