फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑपरेशन के लिए पहले दिन नौ लोगों का चयन, थिएटर के बाहर रही भीड़

विज्ञापन
17जेएनडी09-नागरिक अस्पताल के ऑप्रेशन ​थियेटर के बाहर लगी मरीजों के परिजनों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में बंद ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में शुरू हो गए हैं। सोमवार को पहले दिन ऑपरेशन के लिए नौ लोगों का चयन हुआ। आप्रेशन थिएटर के बाहर मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से निजी अस्पतालों में कुछ ऑपरेशन्स पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को परेशानी न हो, इसको लेकर जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में 17 से 22 नवंबर तक पहली बार आयुष्मान के तहत सर्जिकल सप्ताह का आयोजन किया गया। अब निजी अस्पतालों की बजाय सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन किए जाएंगे।
फिलहाल इसे आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह का नाम दिया गया है। इसे लेकर अस्पताल में पांच ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं। पहले दिन ऑपरेशन के लिए फिटनेस पूरी होने पर नौ लोगों का सर्जिकल के लिए चयन हुआ। सर्जरी से संबंधित चिकित्सक पूरे छह दिन तक ओपीडी से आपरेशन थिएटर में ही नजर आएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में घुटने से लेकर कूल्हे तक बदलने की बात कही जा रही है। आप्रेशन के लिए सर्जन व संबंधित चिकित्सक उपलब्ध रहें, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों का रोस्टर भी तैयार कर दिया है।
अस्पताल में यह होंगे ऑपरेशन
अस्पताल में दूरबीन से पित्त की थैली, घुटना या कूल्हा बदलना, आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन, बच्चेदानी के सभी ऑपरेशन, सभी प्रकार के हार्निया, अपेंडिक्स, टॉसिल का ऑपरेशन, कान के पर्दे का ऑपरेशन, गला और जीभ की गांठ का ऑपरेशन, अंडकोष में पानी भरना आदि के आपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन के लिए मरीजों के लिए अलग-अलग थिएटर बनाए गए हैं। नागरिक अस्पताल में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पांचों ऑपरेशन थिएटर पूरे छह दिन तक चलते रहेंगे।
इन चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी
सर्जन डाॅ. कर्मवीर व दीपक की सभी छह दिन सुबह और शाम को ड्यूटी रहेगी। 21 और 22 को डाॅ. शुभम की ड्यूटी रहेगी। एनेस्थीसिया के लिए डाॅ. विशाल व डाॅ. तुषार की सुबह, डाॅ. सुक्रीति और डाॅ. मृत्युंज्य की शाम को ड्यूटी रहेगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. संतलाल व डाॅ. योगेश मलिक सुबह और शाम ऑपरेशन करेंगे। आंखों के ऑपरेशन के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. गीतांशु व डाॅ. खुशबू की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एकमात्र ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ. अरविंद नाक, कान व गला के ऑपरेशन करेंगे।
जांच के तुरंत बाद होंगे ऑपरेशन
नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित आने वाले मरीजों की जांच के तुरंत बाद उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। एस्थेनेसिया (बेहोशी) विशेषज्ञ डाॅ. सुक्रीति ने बताया कि सोमवार को सूचिबद्ध रोगियों के ऑपरेशन किए गए हैं। लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं।
वर्जन
पहले दिन नौ मरीजों का सर्जिकल ऑपरेशन के लिए चयन हुआ है। एक सप्ताह तक आप्रेशन किए जाएंगे जो चिकित्सक शाम को ऑपरेशन करेंगे, वह सुबह ओपीडी करेंगे। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें