फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांजा सप्लाई करने आए पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी24 : गढ़ी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी और बरामद गांजा। स्
विज्ञापन
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने पंजाब से जींद में गांजा सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कुल 1 किलो 418 ग्राम गांजा बरामद किया। उनकी कार भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

थाना गढ़ी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि धमतान साहिब पुलिस चौकी की टीम गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि पंजाब के संगरूर जिले के मोंडा निवासी अजय सिंह उर्फ अज्जू और देवेंद्र सिंह उर्फ गग्गी कार में गांजा लेकर आ रहे हैं। वे धमतान साहिब से महासिंह वाला की ओर जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने महासिंह वाला-कालवन रोड पर नाकाबंदी की। संदिग्ध कार आने पर पुलिस टीम ने उसे रुकवाकर दोनों युवकों को काबू किया। तलाशी लेने पर देवेंद्र सिंह के पास से 908 ग्राम गांजा मिला। अजय सिंह की सीट के नीचे से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था। इसे जींद जिले में किसे सप्लाई किया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें