फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को अफीम के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने रविवार शाम को पिल्लूखेड़ा निवासी मनोज और तेजबीर को 2.300 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा से अमरावली रोड पर दो युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर जा रहे हैं। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर रेडिंग पार्टी का गठन किया और कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों को दबोच लिया। इसके बाद टीम ने तलाशी ली तो उनके पास भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। जिसका वजन 2.300 किलोग्राम हुआ और आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुये की नकदी भी बरामद हुुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें