22जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टॉफ टीम ने विकास नगर निवासी सोमबीर और गुप्ता कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ बिहारी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सीआईए स्टॉफ की टीम शनिवार शाम को रोहतक रोड बाईपास पर गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो युवक भिवानी रोड नाका से आगे बीड़ की तरफ किसी साधन की इंतजार में खड़े है। उनके पास पिस्तौल है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। इनकी तलाशी लेने पर 315 बोर का अवैध पिस्तौल मिला जिसको चेक किया तो एक कारतूस लोड मिला। वहीं 32 बोर का अवैध पिस्तौल भी बरामद हुआ, उसमें दो कारतूस लोड मिले।