फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेहरा गांव में ग्रामीणों ने सुना मन की बात

Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी16:गांव नेहरा में मन की बात सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। गांव नेहरा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का श्रवण किया गया। बूथ नंबर 113 पर मास्टर अमरजीत सिंह के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुनने के बाद मंत्री बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हर नागरिक की अहम भूमिका है।

किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए संदेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ फल, फूल, सब्जी, दुग्ध व मत्स्य पालन जैसे वैकल्पिक साधन अपनाने की अपील की। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

महिला शिक्षा और सशक्तीकरण को समाज की आधारशिला बताते हुए अंगदान, रक्तदान व समाज सेवा को भी मानवता की बड़ी सेवा बताया गया। विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री का बुके, पगड़ी व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें