जींद। शहर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर दो लोगों को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए सोमवार शाम को रुपया चौक पर मौजूद थी कि उन्हें सूचना मिली कि गुप्ता कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की जो सट्टा खाईवाली का काम करता है, वह अपने मकान के आगे लोगों को जुआ खेलने का लालच दे रहा है, जिस सूचना पर टीम ने एक नकली ग्राहक तैयार करके 100 रुपये का नंबरी नोट देकर सट्टा लगाने के लिए भेजा, जिस पर विकास ने 100 रुपये अपने पास रख लिए और नकली ग्राहक का इशारा पाते ही टीम ने तुरंत आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 9600 रुपये बरामद हुए। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना ने छापेमारी कर वार्ड नंबर-4 उचाना निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सट्टा पर लगाई राशि 2570 रुपये बरामद किए है।