फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो साल की मेहनत रंग लाई, दिव्या ने फुटबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
26जेएनडी08: दिव्या ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर के कन्या उच्च विद्यालय की 8वीं कक्षा की छात्रा दिव्या (12) ने अपनी मेहनत और लगन से दिसंबर 2025 में आयोजित स्कूल नेशनल अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिव्या ने दो वर्ष पहले ही फुटबॉल खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन

विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उसे नियमित प्रशिक्षण देना शुरू किया। दिव्या ने कम समय में ही खेल की बारीकियों को समझ लिया और खुद को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में साबित किया। दिव्या एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं।
पिता कुलदीप पवांर खेती-बाड़ी करते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। दिव्या को फुटबॉल का हुनर विरासत में मिला है। दादा जयभगवान भी अपने समय के अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

दादा की यही उपलब्धि दिव्या के लिए प्रेरणा बनी और उन्हीं की राह पर चलते हुए परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने दिव्या की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
दिव्या की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी जो खेलों में अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें