फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में दो हजार एमटी डीएपी पहुंची

Sun, 27 Oct 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
जींद में पहुंची डीएपी खाद का रैक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
जींद। अक्तूबर के अंत में शनिवार को दो हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंचने से किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। उनको गेहूं की बिजाई करने में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

जींद में शनिवार को पहुंची खाद को जरूरत के अनुसार ब्लॉकों में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सरकारी खरीद केंद्रों के माध्यम से किसानों को वितरित की जाएगी। कई दिनों से सरकारी बिक्री खरीद केंद्रों के आगे से किसानों की लाइन नहीं खत्म हो रही है। किसानों को डीएपी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर में गेहूं की बिजाई के समय लगभग पांच हजार मीट्रिक टन खाद की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने मुख्यालय को खाद की डिमांड भेजी थी। शनिवार को जींद रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक लगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक खाद की डिमांड कंट्रोल में रहेगी।

पांच लाख एकड़ में होगी गेहूं की बिजाई

पिछले बार जहां चार लाख 95 हजार एकड़ में गेहूं की बिजाई की गई थी, वहीं इस बार यह आंकड़ा पांच लाख एकड़ पहुंच जाएगा। जिले में गेहूं की खेती करने वाले 95 हजार किसान हैं। पांच लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई के लिए पांच लाख बैग डीएपी की जरूरत पड़ेगी। शनिवार को जिले में दो हजार मीट्रिक टन डीएपी पहुंची है, जो 40 हजार बैग हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जींद में दो हजार मीट्रिक टन खाद पहुंची। अब इनको ब्लॉक में भेजा जाएगा। विभाग ने खाद की मुख्यालय को डिमांड भेजी है, जो जल्द ही आ जाएगी। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -नरेंद्रपाल, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें