फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अध्यापिका के पास बैठने को लेकर दो अध्यापक भिड़े

Sun, 21 Jul 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को दो अध्यापकों के बीच एक अध्यापिका के साथ बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद स्कूल के दूसरे अध्यापकों ने दोनों को अलग-अलग किया। बाद में स्कूल के मुख्याध्यापक को झगड़े की जानकारी दी गई। दोनों ने भविष्य में किसी प्रकार की गलती न करने का आश्वासन देकर लिखित में स्कूल मुखिया को दिया।
विज्ञापन


सफीदों के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को स्कूल समय में कुछ अध्यापक व एक अध्यापिका स्टाफ रूम में बैठे थे। इस दौरान बाहर से आए एक अध्यापक ने अध्यापिका के साथ बैठे अध्यापक को कोई पुरानी बात को लेकर बातचीत की। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का गला पकड़ लिया और धक्कामुक्की करते हुए गाली-गलौज की। वहां पर मौजूद दूसरे अध्यापकों ने दोनों को अलग कर मामला शांत करवाया। अध्यापकों को लड़ता देखकर वहां पर विद्यार्थी भी एकत्रित हो गए। घटना के समय स्कूल मुखिया दूसरे स्कूल में चल रही बैठक में गए हुए थे। जब वह आए तो उनको मामले की जानकारी दी गई।

दोनों ने लिखित में मांगी माफी

स्कूल के मुखिया ने बताया कि स्कूल स्टाफ रूम में दो अध्यापकों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान वह दूसरे स्कूल में आयोजित बैठक में गए थे। बाद में सूचना मिलने पर वह स्कूल पहुंचे तो दोनों अध्यापकों ने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करने का आश्वासन दिया। अगर भविष्य में कोई गलती करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें