07जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने 5.17 ग्राम हेरोइन के साथ पटियाला जिला के गांव बकराह निवासी हरवंस उर्फ अमना और विक्रमजीत उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना गढ़ी की टीम बुधवार शाम को अपराध रोकथाम के लिए गांव गढ़ी बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक बाइक लेकर गांव पीपलथा से रेवर रोड पर हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापेमारी को तो वहां बाइक पर हरवंस उर्फ अमना और विक्रमजीत उर्फ विक्की मिले। तलाशी लेने पर विक्रमजीत के कब्जे से 5.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।