07जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर थाना नरवाना ने मोटर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी दातासिंह वाला निवासी बब्बू को गिरफ्तार किया है। थाना शहर नरवाना प्रभारी पूर्णदास ने एफआईआर में बताया कि एक साल पहले मोहलखेड़ा निवासी सता ने एफआईआर में बताया था कि उनके खेत से अज्ञात लोगों ने बिजली मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान गढ़ी निवासी नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दातासिंह वाला निवासी बब्बू का नाम सामने आया जो फरार चल रहा था। संवाद