फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 150 किलो चूरापोस्त के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी02: 150 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़े गए नशा तस्कर पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को 150 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी कैंटर में तिरपाल के नीचे चूरापोस्त छिपाकर पंजाब के लुधियाना क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव घसो खुर्द के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवदीप उर्फ दीप और लवप्रीत उर्फ बब्बू निवासी गांव गिदड़विंडी तहसील जगरावां जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना थी कि पंजाब के दो तस्कर कैंटर में चूरापोस्त लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने गांव घसो के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने कैंटर को रुकवाकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें