फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर लाखनमाजरा के नजदीक शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे अज्ञात वाहन ने बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार एंबुलेंस चालक मोहन (28) व उसके दोस्त पीडब्ल्यूडी कर्मी अजय (27) को टक्कर मार दी। खरैंटी गांव निवासी दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। लाखनमाजरा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खरैंटी गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि उनका चचेरा भाई अजय दोस्त मोहन के साथ शुक्रवार शाम को जींद के शामलो कलां गांव गया था। वहां मोहन की चचेरी बहन शादीशुदा है। दोनों बाइक पर रात करीब साढ़े 12 बजे घर लौट रहे थे।
जब वे जींद सीमा पर नहर के पास लाखनमाजरा की तरफ होटल के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रात करीब पौने दो बजे सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते थे अजय
ग्रामीणों ने बताया कि मोहन पीजीआई में एंबुलेंस चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं। दो साल की बेटी के अलावा तीन माह पहले ही बेटे के पिता बने थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे अजय की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पीडब्ल्यूडी में कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी करते थे। दोनों बचपन के दोस्त थे। अक्सर साथ रहते थे और साथ ही चले गए। रात को लौटते समय अजय बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें