फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा तस्करी में एक महिला सहित दो गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में गांजा पत्ती के साथ पकड़ी गई महिला। स्रोत
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जींद थाना क्षेत्र का है। इस मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने जींद निवासी महिला पाली को 764 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर को एक महिला रुपया चौक के पास खड़ी थी। शक होने पर महिला पुलिस को बुलाकर महिला की तलाशी ली गई तो उससे 764 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुआ। पुलिस में महिला के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला सफीदों सदर थाना क्षेत्र का है। सीआईए सात ग्राम हेरोइन समेत सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की 11 अक्तूबर को पाजू कलां बस अड्डे के पास सचिन हेरोइन लिए हुए खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और सचिन के कब्जे से 6.75 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें