फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्ग को बिना भेदभाव मिले अवसर : कार्तिकेय शर्मा

Mon, 13 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी16: सिरसा खेड़ी गांव में राज्यसभा सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जुलाना। सिरसा खेड़ी गांव में दादी सती रानी मंदिर में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बनेगा और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगा। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि देश का हर व्यक्ति समान अवसरों का हकदार हो और समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हर नागरिक अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान देगा, तभी भारत वास्तव में आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। 15 साल पहले नौकरी पाने के लिए सिर्फ एक मिनट का इंटरव्यू होता था। कार्यक्रम के दौरान कार्तिकेय शर्मा ने दादी सती माता मंदिर के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बैरागी सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार बैरागी, कैप्टन योगेश बैरागी, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, हरिराम दीक्षित, मीनू शर्मा, यशवंत शर्मा, रामपाल शर्मा, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें