फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 10 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें जुलाना निवासी 25 वर्षीय युवक और ढाकल गांव निवासी तीन वर्षीय बच्ची शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों की जांच निजी लैब से करवाई गई थी जिनमें डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।जुलाना के 25 वर्षीय युवक की डेंगू संक्रमण की रिपोर्ट लाल पैथ लैब, दिल्ली से मिली है। वहीं ढाकल गांव की तीन वर्षीय बच्ची की जांच मेदांता, दिल्ली में हुई थी जिसकी रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है।
नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 200 टीमों को फील्ड में उतारा गया है।
विज्ञापन

टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ घरों और आसपास मच्छरों के पनपने के स्थानों की जांच कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां फॉगिंग करवाई जा रही है। साथ ही मरीजों के आसपास बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सके।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। डेंगू के मामले मिलने वाले क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा की जांच और बुखार से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले, टंकियों व अन्य स्थानों की नियमित सफाई करें। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें