पंजाब क्षेत्र में हुई ट्राले और कार की भिड़ंत में नरवाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। नरवाना क्षेत्र नजदीक होने के कारण दोनों को घायलावस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरवार को पंजाब पुलिस ने नरवाना नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने एक मृतक के भाई के ब्यान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब पुलिस के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि नरवाना- खनौरी रोड पर पंजाब क्षेत्र में ट्राले और स्विफ्ट कार में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार रेवर निवासी 27 वर्षीय नवीन व धमतान निवासी 27 वर्षीय आशीष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि नरवाना नजदीक होने के कारण दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों केे शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। धमतान निवासी मृतक आशीष के भाई के बयान पर गोबिंदगढ़ के ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है।