फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण करने पर दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना के रिहायशी इलाके में आबादी के बीच अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण करने पर शहर थाना पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना के एएसआई पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर देर शाम को चमेला कॉलोनी में आबादी के बीच मकान में बनाए गए गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर पुलिसबल के साथ दर्जनभर फायर बिग्रेड की गाडियां भी पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्तत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस छानबीन में सामने आया कि गोदाम की मलकीयत महिला पताशो देवी के नाम है।
गोदाम को जून 2024 से सातरोड हिसार निवासी अमित ग्रेवाल ने किराये पर ले रखा है, जिसमें अनाधिकृत रूप से डीजल में खराब इंजन ऑयल का भंडारण करता है और मिश्रित करके फैक्टरी में ईंट भ_ों पर बेचता है। इसके लिए अमित ने कोई लाइसेंस और परमिट नहीं ले रखा है। रिहायशी इलाके में आबादी के बीच अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर लोगों के लिए खतरा पैदा कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई मलकियत सिंह ने बताया कि इस मामले में गोदाम मालिक पताशो देवी और अमित ग्रेवाल के खिलाफ लोगों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें