15जेएनडी17: ईंटल खुर्द गांव में मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्व
जींद। जिले के राजपुरा और गांगोली गांवों में बुधवार को डेंगू को दो और मरीज मिले ने आंकड़ा 44 पर पहुंच गया है। वहीं जिले में अब तक चिकनगुनिया के तीन व मलेरिया के दो मामले सामने आए हैं। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान भी चलाया रहा है।
जिले में लोगों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 200 टीम जागरूकता के लिए लगाई हैं। जहां-जहां सीवरेज, पीने के पानी की लीकेज व गड्ढों में पानी एकत्रित मिलता है। उसको ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को करवाया जा रहा है ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध रहे और बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।
डेंगू से बचने के लिए बरतें सावधानी
डेंगू से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों तथा हौदी को सुखा कर ही भरे तो डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के अलावा डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी भयानक बीमारी से लोगो को बचाया जा सकता है।
वर्जन
स्वास्थ्य कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस व जिंक की गोलियां भी वितरित की और पीने के पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए जा रहे हैं। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी