फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एकल नृत्य में एसडी स्कूल के भावीश ने मारी बाजी

Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी14-बाल भवन में आयोजित प्रतियागिता में नृत्य करती छात्रा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। बाल भवन में बुधवार को जिलास्तरीय एकल नृत्य प्रतियोगिता मेंग्रुप-1 में एसडी स्कूल नरवाना का भावीश प्रथम, क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की नायरा द्वितीय और युदवंशी स्कूल बीबीपुर की लावण्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं संवर्धन पुरस्कार आधारशिला स्कूल की श्रेया, क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की गर्गी और आधारशिला पब्लिक स्कूल की नंदिता को प्रदान किया गया। इस आयोजन में प्रथम एवं द्वितीय समूह की एकल नृत्य प्रतियोगिता में जिलेभर के 80 विद्यालयों के 650 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मलकियत चहल ने प्रतियोगिता को बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे निरंतर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर हों। शानदार नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर तक बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं जिनमें बच्चों का उत्साह सराहनीय है। जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तरीय बाल दिवस समारोह में डीसी मोहम्मद इमरान रजा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इन प्रतियोगिता में विजेता बच्चों का चयन मंडलस्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा। 16 अक्तूबर को एकल नृत्य की तृतीय व चतुर्थ समूह प्रतियोगिता तथा समूह नृत्य के प्रथम समूह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर जयवीर ढांडा, डॉ. मुकेश रेढू, सहायक प्रो. सुमिता आशरी, जितेंद्र कुमार, डॉ. सोनू बंसल, सहायक प्रो. रीना देवी एवं सहायक प्रोफेसर पूनम देवी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें