फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल का दो माह का बिल 40 हजार

Tue, 11 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
हुडा कार्यालय में एसडीइओ से मिलने पहुंचे हुडा निवासी। - फोटो : jind
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के निवासियों को अधिकारियों ने नई पेरशानी दे दी है। लोगों को पेयजल के लिए दो महीने का 40 हजार रुपये तक का बिल भेजा गया है, जबकि यह बिल पहले 300 से 400 रुपये तक आता रहा है। यह सब पेयजल और सीवरेज की बिलिंग के लिए ठेके पर दिए काम के कारण हुआ है। लोग अपने बिल लेकर हुडा ऑफिस की ओर दौड़े, लेकिन यहां अधिकारियों के पास का कोई जवाब नहीं था। लोगों ने बताया कि पानी के बिलों में भारी गड़बड़ी कर हो रही है। किसी उपभोक्ता के पानी के बिल भरे नहीं जा रहे हैं, तो किसी के पानी के बिल में गड़बड़ी पाई गई। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि जब घर में पानी के लिए मीटर लगवा ही नहीं रखा तो हुडा अधिकारियों ने उनके मीटर वर्किंग दिखाए गए हैं। 
विज्ञापन


हुडा क्षेत्र में आते साढ़े आठ हजार घर व दुकान
हुडा क्षेत्र में करीब साढ़े आठ हजार घर व दुकानें आती हैं। पानी के कनेक्शन के लिए अधिकतर घरों में मीटर लगे हुए हैं। कुछ घरों में मीटर नहीं होने के कारण फ्लैट रेट से पानी के बिल बनाए जाते हैं। काफी संख्या में लोगों को हुडा द्वारा पानी के बिलों गड़बड़ी के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं।

मीटर है नहीं, रीडिंग का दिया बिल
मेरे घर में पिछले कई सालों से पानी का बिल फ्लैट रेट से आता है। लेकिन अब कि बार हुडा द्वारा पानी के बिलों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। पानी के बिल में घर में पेयजल मीटर वर्किंग दिखा रहा है, जबकि पेयजल मीटर है ही नहीं। ऊपर से अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

विवेक शर्मा, हुडा निवासी

हुडा दो माह भेज दिया 39742 रुपये का बिल
पेयजल का बिल दो महीने का 300 से 400 रुपये आता है। हुडा विभाग ने पेयजल का दो महीने का बिल 39742 रुपये भेज दिया। जब हुडा कार्यालय में आए तो अधिकारियों ने ठीक करने तो बात कही है। पानी के बिलों को भरने में भी दिक्कत आ रही हैं। बैंक में पानी के बिल नहीं भरे जा रहे। यहां अधिकारी कह देते हैं कि जल्द ही बैंक में बिल भरे जाएंगे।
कुलदीप सिंह, हुडा निवासी

बिल बनाने का काम एक एजेंसी को दिया गया है। इसके चलते कुछ गड़बड़ी हुई है। इसे जल्द ही ठीक कर लोगों को राहत दी जाएगी। बैंक में पानी के बिल नहीं भरे जाने की बात समाने आ रही है। इसको अभी बैंक को मेल डालकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद गुप्ता, एसडीओ, हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें