जुलाना। क्षेत्र के गांव शादीपुर में वकील के कार्लालय से 2 लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शादीपुर गांव निवासी रिनय राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून की रात को उसके कार्यालय से 2 लाख रुपये नकद व आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, दो गाड़ियों की आरसी, गाड़ी की चाबी और कोर्ट का आई कार्ड, दो मोबाइल, चेकबुक, लाइसेंस समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बारे में उसने वीरवार सुबह पता चला। काफी तलाश के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।