फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 45 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को काबू कर 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान रसीदां निवासी विक्रम उर्फ विक्की और रमेश उर्फ मेशा के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को गढ़ी थाना पुलिस रसीदां गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रसीदां निवासी विक्रम उर्फ विक्की जो कच्ची शराब बेचने का काम करता है। वह अपने मकान में काफी मात्रा में नाजायज शराब रखे हुए है।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की बताया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो 35 लीटर कच्ची शराब मिली।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि रसीदां निवासी रमेश उर्फ मेशा नाजायज शराब बेचने का काम करता है। वह नाजायज शराब बेचने के लिए रसीदां चौक पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से कच्ची शराब की दस बोतल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें