फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रैपर बादशाह के खिलाफ जींद और नरवाना में दो एफआईआर

Sat, 07 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक मार्च को रिलीज टटिहरी गाने में अश्लीलता फैलाने के आरोपों का सामना कर रहे रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जींद और नरवाना में बदशाह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। गाने में बिना अनुमति हरियाणा रोडवेज बस का इस्तेमाल करने पर रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने सिविल लाइन थाने में तो राजकीय प्राथमिक विद्यालय सच्चा खेड़ा की मुख्य अध्यापिका शीला ने नरवाना सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक राहुल जैन ने एफआईआर में कहा है, उनके संज्ञान में आया है कि टटिहरी गाने में हरियाणा राज्य परिवहन की बस अथवा हरियाणा राज्य परिवहन जींद के अंतर्गत किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली लीज बस का इस्तेमाल किया गया है।
कहा है कि गाने में बस इस्तेमाल से पूर्व कोई अनुमति नहीं ली गई थी और न ही इस से रोडवेज का कोई लेना-देना है। सरकारी विभाग की बस, नाम और चिह्न अथवा पहचान का बिना इजाजत किसी व्यवसायिक वीडियो, गीत में उपयोग करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


गाने में लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से परिवहन विभाग की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, नरवाना थाने में सच्चा खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका शीला ने दर्ज शिकायत में कहा है कि गाने की शूटिंग में स्कूल भवन के इस्तेमाल से पूर्व कोई अनुमति नहीं ली गई। बिना अनुमति सरकारी विभाग की संपत्ति का इस्तेमाल गलत है। शिकायत में यह भी कहा है कि गाने में लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इससे बालिकाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।
वर्जन-
-पुलिस को रोडवेज महाप्रबंधक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-पूजा देवी, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें