फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसआईआर के सत्यापन में 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई

विज्ञापन
04जेएनडी14: 35 साल बाद भाई मिलने पर हुए दोनों भाई। प्रशासन
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में एसआईआर के दौरान करीब 35 वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का अचानक पुनर्मिलन हो गया। पंजाब से सीता राम एसएलसी से संबंधित कार्य के लिए विद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान बीएलओ ने उनसे गांव, पिता के नाम और भाई के बारे में जानकारी ली। भाई बलवीर का नाम सामने आने पर बीएलओ ने उनसे फोन पर संपर्क किया। दूसरी ओर भाई बलवीर ने सीता राम की पहचान तुरंत कर ली और बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से उन्हें तलाश रहे थे।
सीता राम के भाई के विद्यालय में होने की जानकारी मिलते ही भाई वहां पहुंच गए। दोनों आमने-सामने आए तो भावुक होकर एक-दूसरे को गले लगा लिया और आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन

एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस मिलन को यादगार बताते हुए कहा कि बीएलओ की सजगता और संवेदनशीलता से दो भाइयों का वर्षों बाद पुनर्मिलन संभव हुआ।

04जेएनडी14: 35 साल बाद भाई मिलने पर हुए दोनों भाई। प्रशासन
04जेएनडी15: सीताराम को उसका भाई घर लेकर जाते हुए। प्रशासन

04जेएनडी14: 35 साल बाद भाई मिलने पर हुए दोनों भाई। प्रशासन

04जेएनडी14: 35 साल बाद भाई मिलने पर हुए दोनों भाई। प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें