फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव के आगे जींद व कैथल प्रशासन पस्त

विज्ञापन
सड़क किनारे लगा एच पोल, जहां से संडील व मांडी गांव के खेतों में बिजली सप्लाई की जाती है। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 दो गांवों के कुछ लोगों की मनमानी के आगे जींद और कैथल दो जिला प्रशासन बेबस है। संडील गांव में जहां मांडी गांव के किसान बिजली सप्लाई को बाधित कर रहे हैं। वहीं शेरखां खेड़ी के ग्रामीण संडील गांव के लिए नई बिजली लाइन के लिए अपनी जमीन पर खंभे खड़े करने का विरोध कर रहे हैं। अब यह मामला एक गांव की बिजली से अधिक प्रशासन की मौजूदगी का बन गया है। दोनों जिलों के निगम एक्सईएन भी इस बारे में ग्रामीणों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। संडील व मांडी के खेतों में कैथल जिले के शेरखां खेड़ी गांव से आने वाली एक ही बिजली लाइन से बारी-बारी से बिजली सप्लाई दी जाती है। पहले मांडी गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाती है, इसके बाद मांडी की सप्लाई बंद करके संडील गांव के खेतों में बिजली सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

संडील के लोगों का आरोप है कि जब संडील गांव का शेड्यूल शुरू होता है, तो मांडी गांव के किसान बिजली लाइन से जंपर उतारकर संडील गांव की बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए निगम द्वारा पिछले साल संडील गांव के लिए शेरखां खेड़ी से अलग बिजली सप्लाई अलग से अलग बिजली लाइन खड़ी करने का काम शुरू किया गया है। निगम द्वारा करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन पर खंभे खड़े करने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शेरखां खेड़ी के ग्रामीणों ने अपने खेतों से बिजली लाइन ले जाने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने सेना बुलाकर लाइन शुरू करने के दिए हैं आदेश
यह मामला जिला कष्ट निवारण समिति में मंत्री अनिल विज के समक्ष भी उठ चुका है। संडील गांव के ग्रामीणों ने पिछले माह हुई परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष यह मामला उठाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने निगम को पुलिस बल को साथ लेकर शेरखां खेड़ी से नई लाइन खंडी करने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर वहां पुलिस के साथ काम नहीं चलता है, तो सेना बुलाइए, लेकिन हर हाल में संडील के किसानों को बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


कैथल जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग
निगम अब शेरखां गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जाकर लाइन पर काम शुरू करेगा। शेरखां खेड़ी गांव कैथल जिले में होने की वजह से वहीं का ड्यूटी मजिस्ट्रेट होना जरूरी है। इसलिए निगम ने डीसी विनय सिंह से इस मामले में दखल देते हुए कैथल प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके भिजवाने की मांग की है।
 
ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर शुरू किया जाएगा काम
पिछले दिनों कैथल और हमारे यहां से एक्सईएन शेरखां खेड़ी गांव में ग्रामीणों से बात करने गए थे, लेकिन ग्रामीण बिजली लाइन से खंभे गाड़ने देने से इंकार कर दिया। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ जाकर बिजली लाइन पर काम किया जाएगा। डीसी विनय सिंह ने कैथल जिला प्रशासन से इस मामले में बात की है। जल्द ही वहां पोल गाड़कर नई बिजली लाइन खड़ी करके संडील गांव में बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।

सड़क किनारे लगा एच पोल, जहां से संडील व मांडी गांव के खेतों में बिजली सप्लाई की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें