फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखे जाएंगे दो डी-फ्रिजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के शवगृह और नई बिल्डिंग की तरफ जाने वाल सड़क की हालत सुधारी जाएगी। शवगृह में फिलहाल एक ही डी-फ्रिजर रखा हुआ है, इसके जीर्णोद्धार के बाद इसमें दो डी-फ्रिजर रखे जाएंगे ताकि यदि रात को शव रखना पड़े तो कोई परेशानी नहीं हो। इस कार्य पर 15 लाख 67 हजार 781 रुपये की राशि खर्च होगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह राशि पीडब्ल्यूडी को भेज दी है। अब पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर लगाए हैं। टेंडर खुलने के तुरंत बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। ठेकेदार को दस महीने में कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शवगृह का निर्माण काफी समय पहले किया गया था। इसमें जगह की कमी के कारण शवों को रखने तथा चिकित्सकों के बैठने की समस्या होती है। यहां अब चिकित्सक के लिए एक अलग से कमरा बनाया जाएगा। इसके अलावा शवों को रखने के लिए भी अलग से जगह बनाई जाएगी ताकि इसमें एक से अधिक डी-फ्रीजर रखे जा सके। डी-फ्रीजर के अभाव में यदि रात भर यहां शव रखे जाते हैं तो काफी परेशानी होती है। अब शवगृह का जीर्णोद्धार होने के बाद यहां डी-फ्रीजर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा शवगृह के अंदर खुला मैदान है, जहां पर सीमेंट की ब्लॉक लगाई जाएंगी ताकि लोगों को यहां खड़े होने में कोई परेशानी नहीं हो। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की तरफ जाते समय सड़क काफी खराब है। इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग के सामने भी गली में लगीं ईंटें भी टूटी पड़ी हैं। इनकी जगह पर नई सीमेंट की ब्लॉक लगाई जाएंगी। बरसात के समय यहां पानी भरने के कारण बीमार व उनके तीमारदारों को आने-जाने में खासी परेशानी होती है। सड़क दुरुस्त होने पर आने-जाने में मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें