जींद। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को जांच में मिले चार कोरोना पॉजिटिव की स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेवल हिस्ट्री निकाली है। दो कोरोना संक्रमित केदारनाथ यात्रा से लौटे थे। फिलहाल सभी कोरोना संक्रमित घर पर ही आइसोलेट हैं और सभी संक्रमितों के स्वास्थ्य पर विभाग नजर रखे हुए हैं।
मंगलवार को नागरिक अस्पताल में मरीजों तथा तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अस्पताल में कहीं भी फिजिकल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली। ओपीडी पर्ची, दवा काउंटर, चिकित्सकों के कमरों के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही।