जींद। गो पुत्र सेना ने टाटा एस में गोकशी के लिए ले जा रहे दो बैलों को मुक्त करवाया। इस मामले में पुलिस ने बिहार के दो युवकों के खिलाफ पशु क्ररता एवं गो संवर्धन कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अहिरका निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को उसे गांव के सीएनजी पंप पर एक टाटा एस दिखाई दिया। उसने शक के आधार पर जब चेक किया तो उसमें दो बैल मिले, जिनके पैर बांधे हुए थे। उसने गाड़ी के चालक और उसके साथी के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी पहचान बिहार के जिला बांका, गांव मदारी निवासी सौरव और घनश्याम कुमार के तौर पर बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद उन्होंने गाड़ी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस ने सौरव और घनश्याम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और हरियाणा गोवंश संवर्धन कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।