फोटो 28जेएनडी21-सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति। स्रोत ग्रैप
उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में शनिवार रात चोर पशुबाड़े से दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। पशु नहीं मिलने पर गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था।
सेढ़ा माजरा निवासी पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह दो भैंस और एक झोटा गायब मिला। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है।
सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
वर्जन
पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
-चंद्रपाल, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना