जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ सीबीआई का नकली अधिकारी बनकर एसपी कार्यालय में घुसने पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वॉकी-टॉकी सेट भी बरामद किया है।
14 जुलाई को हांसी जिला के गांव माजरा निवासी नवीन और धर्मेंद्र एसपी कार्यालय में पहुंच गए थे और दोनों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया था लेकिन उनके व्यवहार पर पुलिस को शक हो गया और जब उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया कि वह नकली कागजात बनाकर सीबीआई अधिकारी बने हैं।
मामले में पुलिस ने कोर्ट में स्थित पुलिस चौकी के एएसआई वजीर सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों से इस मामले में पूछताछ कर रही है कि दोनों आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर किन-किन लोगों को ठगा है।