जींद। चोरी करने के दो आरोपियों को शहर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सफीदों की आदर्श कॉलोनी निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा व संदीप उर्फ ढांगी के रूप में हुई है।
शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को हटकेश्वर कॉलोनी निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रेलवे फाटक सफीदों के पास कुश ऑयल मिल्स चलाता है। 14 जुलाई की रात को चोरों ने मिल्स का शटर तोड़कर इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी कर लिए थे। अब पुलिस ने सीसीटीवी की सहायता से आरोपी आदर्श कॉलोनी निवासी गोविंद उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में खानसर चौक से धर्मगढ़ गांव निवासी सुभाष की बाइक चोरी करने के आरोप में संदीप उर्फ ढांगी को गिरफ्तार किया है। संवाद