नरवाना। पत्नी की मौत के बाद बैंक को बिना सूचना दिए नेट बैंकिंग से उसके खाते से छह लाख 83 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले पति पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कैथल अदालत के जारी आदेश में बताया गया है कि गांव खानपुर निवासी मनजीत की पत्नी रानी की मौत हो गई थी। मनजीत तथा उसकी पत्नी रानी के नरवाना स्टेट बैंक में खाता थे। पत्नी की मौत होने के बाद मनजीत ने बैंक को बिना सूचना दिए उसके खाते से छह लाख 83 हजार रुपये नेट बैंकिंग से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसने पत्नी की मौत के बारे में बैंक को जानकारी नहीं दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। द