फोटो 22जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
सफीदों। पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हाट निवासी चक्रवर्ती और मलार निवासी शीलू को गिरफ्तार किया है। शहर की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने एफआईआर में बताया था कि पिछले दिनों उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश आए।
पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर उन्हें और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दी। थाना शहर सफीदों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने विदेशी नंबरों से आए कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के अलावा मोबाइल संपर्क और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध संपर्कों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिसके आधार पर चक्रवर्ती निवासी हाट और शीलू निवासी मलार की पहचान की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद