फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएचसी कंडेला में ट्रूनेट मशीन शुरू, अब सेम डे रिपोर्ट मिलेगी

विज्ञापन
22जेएनडी04: सीएचसी कंडेला में अत्याधुनिक ट्रूनैट मशीन स्थापित करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में अब टीबी की जांच के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मंगलवार को उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने केंद्र का दौरा कर नवनिर्मित लैब में स्थापित अत्याधुनिक ट्रूनेट मशीन का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि इस हाईटेक मशीन के आने से जांच प्रक्रिया में बदलाव आएगा। पहले नमूनों को जांच के लिए बाहर भेजना पड़ता था जिससे रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते थे। अब उसी दिन कुछ ही घंटों में रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि सेम डे रिपोर्ट मिलने से मरीजों का इलाज बिना देरी के तुरंत शुरू किया जा सकेगा, जो टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
एसएमओ डॉ. सुनील की मौजूदगी में डॉ. कटारिया ने लैब तकनीशियनों को मशीन के संचालन और रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, दवाओं के स्टॉक और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की इस सुविधा का लाभ बिना किसी बाधा के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कंडेला व आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। इससे मरीजों के समय और धन दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन और समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें