जींद। नरवाना शहर के हरियल चौक पर ट्रक व ई-बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सच्चा खेड़ा गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सुमित के साथ उसकी ई-बाइक पर नरवाना गया था। जब गए हरियल चौक के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। इसमें उसे कम चोटें लगी जबकि सुमित को काफी चोटें आई। बाद में सुमित को हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।