फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन लोगों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या

Fri, 09 Aug 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। लजवाना खुर्द गांव की रहने वाली विधवा महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झज्जर के सिलानी गेट निवासी रोहताश ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन राजवंती की शादी 20 साल पहले जुलाना के लजवाना खुर्द निवासी रामनिवास के साथ हुई थी। साढ़े तीन साल पहले उनके जीजा की मौत हो गई थी। उनकी तीन भांजियां हैं। सात अगस्त को उसके पास बहन का फोन आया कि गांव का रवि उसके रुपये नहीं दे रहा है। रवि ने उसके साथ मारपीट भी की है। इस पर रोहताश, उसकी मां तथा चाचा आजाद सिंह राजवंती से मिलने के लिए लजवाना कलां आए। घर पर उसकी भांजी मौजूद थी। उसने बताया कि रवि उनकी मां को कई दिन से परेशान कर रहा है। रवि के भाई शिवकुमार तथा सन्नीराज भी उसको परेशान करते हैं। शिव कुमार की पत्नी सुषमा, रवि की पत्नी खुशबू ने भी उसकी मां के साथ मारपीट की। इन आरोपियों से तंग आकर उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। रात को ही परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गए हैं। वहां पर उपचार के दौरान राजवंती की मौत हो गई। रोहताश की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने रवि, शिव कुमार, सन्नीराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें