उचाना। घर से दवाई लेने गई महिला के लापता होने पर उचाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। महिला घर से दस हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, बालियां व पाजेब भी ले गई है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी वीरवार सुबह घर से दवा लेने के लिए शहर गई हुई थी। दोपहर को उन्होंने फोन पर उससे संपर्क किया तो बताया कि वह वाहन के इंतजार में बड़ौदा बस अड्डे पर खड़ी है और जल्द ही घर आ जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसने दोबारा से फोन किया। उसका मोबाइल बंद मिला। जब उन्होंने घर में सामान की जांच की तो 10 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, दो बालियां, चांदी की पॉजेब, चुटकी गायब मिली। उचाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद