21जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में पंचायत करते हुए मृतका का मायका व ससुराल पक्ष। संवाद
जुलाना। गतौली गांव में 23 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रोहतक जिले के सुनारियां कलां गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी लगभग चार साल पहले गतौली गांव के रिंकू के साथ हुई थी। शादी में क्षमता अनुसार दहेज दिया था, मगर सुसराल वाले और मांग कर बहन को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उसकी बहन ने उससे तंग आकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने पति रिंकू, जेठ बंटी, देवर प्रदीप और ससुर सुल्तान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गतौली चौकी इंचार्ज कृष्ण मोर ने कहा कि मामला की जांच की जा रही है।
21जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में पंचायत करते हुए मृतका का मायका व ससुराल पक्ष। संवाद